अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी नें मिस्र अल यौम के हवाले से ख़बर दी है कि मिस्र के रक्षा मंत्री अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी नें नें क़ाहिरा के दौरे पर आए हुए बहरैन के गृहमंत्री राशिद बिल अब्दुल्लाह आले ख़लीफ़ा के साथ मुलाक़ात में कहा कि मिस्र, बहरैन में सुख व शांति की स्थापना के लिये इस देश के समर्थन के लिये तैयार है।मिस्र के रक्षा मंत्री नें बहरैन व मिस्र के सामूहिक हितों व ऐतिहासिक सम्बंधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि मिस्र, बहरैन की हर तरह की मदद के लिये तैयार है। दूसरी तरफ़ बहरैन के गृह मंत्री नें अपने देश के समर्थन पर आधारित मिस्र के रुख़ की तारीफ़ की। याद रहे कि बहरैन के गृह मंत्री नें कल क़ाहेरा पहुँचने के साथ ही मिस्र के गृह मंत्री मेजर जनरल मोहम्मद इब्राहीम से दोनों देशों के बीच संयुक्त सुरक्षा मामलों के हवाले से विचार विमर्श किया। यहाँ पर यह बात स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने के बाद पहली बार मिस्र की इस सरकार को सरकारी तौर पर बहरैन नें मान्यता दी है।
18 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482515
मिस्र के रक्षा मंत्री अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी नें नें क़ाहिरा के दौरे पर आए हुए बहरैन के गृहमंत्री राशिद बिल अब्दुल्लाह आले ख़लीफ़ा के साथ मुलाक़ात में कहा कि मिस्र, बहरैन में सुख व शांति की स्थापना के लिये इस देश के समर्थन के लिये तैयार है